आरती सिंह ने एक बार फिर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, पति ने वीडियो पर किया दिल छू लेने वाला कमेंट

KNEWS DESK – बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने अप्रैल में दीपक चौहान संग शादी की| शादी के बाद अब एक्ट्रेस पेरिस में पति संग हनीमून एन्जॉय कर रही हैं| एक्ट्रेस लगातार अपने हनीमून की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं| जिसपर फैन्स भी खूब प्यार दिखा रहे हैं| वहीं अब एक बार फिर आरती ने अपने हनीमून का एक वीडियो शेयर किया है| जिसपर पति दीपक ने अपना रिएक्शन दिया है|

आरती ने शेयर किया हनीमून का रोमांटिक वीडियो 

आरती सिंह ने अपने पति दीपक संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति संग लिप लॉक करती नजर आ रही हैं| वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि न जैसी मेरी मर्जी|

आरती सिंह के पोस्ट पर पति ने किया रिएक्ट 

आरती सिंह के पोस्ट पर उनके पति दीपक चौहान ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है| दीपक ने कमेंट में लिखा कि आरती मैं तम्हे अपनी लाइफ में पाकर धन्य हूं|

फैन्स ने शेयर किया अपना रिएक्शन 

आरती सिंह के पोस्ट पर दीपक के अलावा फैन्स ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है| एक यूजर ने लिखा कि प्यार हवा में है और कोई बहुत खुश है| भगवान आपको हमेशा खुश रखे| दूसरे यूजर ने लिखा कि क्यूट कपल

25 अप्रैल को की थी शादी 

आरती सिंह ने दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को शादी की और अब जल्द ही कपल की शादी को दो महीने पूरे हो जायेंगे| एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि दीपक से उनकी मुलाकात जुलाई 2023 में हुई थी| वहीं उसी साल नवंबर में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था|

यह भी पढ़ें – स्थानीय कारीगरों को मंच देने के लिए केंद्र सरकार हर राज्य में मॉल बनाएगा- गिरिराज सिंह

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.