49 साल की शिल्पा शेट्टी ने अपने बोल्ड लुक से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| शिल्पा अपनी बॉडी फिटनेस के साथ-साथ अपने ग्लैम लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस बोल्ड लुक में नजर आई हैं| इस लुक में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं|

 49 साल की शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है| वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की, जिनमें एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर की बैकलेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने कानों में गोल्डन ईयरिंग्स कैरी किये|

शिल्पा शेट्टी ने इस लुक में सटल मेकअप किया और न्यूड लिपस्टिक कैरी की| इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज दिए| अब शिल्पा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author