49 साल की करिश्मा कपूर ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैन्स ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK – 90 दशक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली करिश्मा कपूर के दीवाने आज भी कम नहीं हैं| अब एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा कायम है| इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ क्यूट फोटोशूट कराया है|जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

करिश्मा कपूर ने कराया फोटोशूट 

करिश्मा कपूर का 25 जून को बर्थडे है| इससे पहले एक्ट्रेस ने एक मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट कराया है| कवर पजे में नजर आईं करिश्मा कपूर बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं| एक्ट्रेस ने ट्रेंच कोट और मैचिंग प्लीटेड पैंट के साथ एक पेस्टल ब्लू टॉप पहना हुआ है।

ज़्यादातर फोटोज में करिश्मा कपूर एक ब्लू टैंक टॉप, ब्लू को- ऑर्ड शर्ट और शॉर्ट्स सेट और कुछ लोफर्स में दिखाया गया है| सोशल मीडिया पर ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है| एक इमेज में करिश्मा ने इसी कलर की डिफ्रेंट स्टाइल वाली ड्रेस पहनी है। इसमें वह स्माइलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं|

फैन्स ने लुटाया प्यार 

करिश्मा कपूर के फोटोशूट को देख यूजर्स उनकी तारीफ करने से नही थक रहे हैं| एक ने लिखा कि आप पर उम्र का असर कैसे नहीं हो रहा| वहीं एक यूजर ने लिखा स्टनिंग |

यह भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, मणिपुर पर भागवत की टिप्पणी का हवाला देकर दिया ये बयान…

About Post Author