‘धुरंधर 2’ से हटाए गए 3 ग्रैंड गाने, रणवीर सिंह का धमाकेदार अंदाज अब अलग रिलीज में दिखेगा

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। दुनियाभर से अब तक 800 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी इस फिल्म ने भारत में भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता का श्रेय इसके ग्रैंड स्केल के VFX, म्यूजिक, एक्टिंग और कहानी को जाता है। हालांकि, रिलीज से पहले CBFC ने कुछ डायलॉग्स और सीन में बदलाव करवाए थे, लेकिन अब सबसे चर्चा में है कि फिल्म के तीन बड़े गाने आखिर क्यों फाइनल कट में शामिल नहीं हुए।

हटा दिया गया गाना ‘डोंगरी के सुल्तान’

सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका गाना ‘डोंगरी के सुल्तान’ एक जश्न वाले सीन के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इस सीन में रणवीर सिंह के किरदार हमजा को लोकल चुनाव जीतने के बाद अपने अड्डे पर लौटते हुए दिखाया गया था। गाने की शूटिंग साउथ मुंबई में बड़े पैमाने पर की गई थी, जिसमें कम से कम 10 कारें, एक बैंड और कई एक्स्ट्रा कलाकार शामिल थे।

मुज्तबा के अनुसार, इस गाने को एक ही दिन में शूट किया गया था। सेट-अप इतना बड़ा था कि बिल्डिंग्स और ग्राउंड फ्लोर दोनों जगह कैमरे लगाए गए थे, और लोगों से रिक्वेस्ट की गई थी कि मोबाइल से शूट न करें। इस गाने के अलावा फिल्म में ‘कवर- जुम्मा चुम्मा दे दे’ और ‘अपनी तो जैसे तैसे’ नामक दो अन्य गाने भी शूट किए गए थे।

फिल्म से गाने क्यों हटाए गए?

मुज्तबा ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि आखिरकार गानों को क्यों हटाया गया। उन्होंने कहा, “पूरे हिस्से को एडिट करके हटा दिया गया। लेकिन मेरे पास अभी भी उस गाने के राइट्स सुरक्षित हैं। मैं अब इसे इंडिपेंडेंट तरीके से रिलीज करने की सोच रहा हूँ।”

मुज्तबा ने यह भी बताया कि वे ‘डोंगरी के सुल्तान’ का एक ऑफिशियल वीडियो बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म में इसका ऑडियो था, लेकिन वीडियो नहीं। अब हम वीडियो पर काम कर रहे हैं और इसे बहुत ही एक्सक्लूसिव रूप में लॉन्च करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *