बिहार चुनाव: शाम 5 बजे तक 60.13% हुई वोटिंग, पहले चरण में मतदाताओं में दिखा उत्साह

KNEWS DESK – बिहार के पहले चरण में 60.13% मतदान दर्ज हुआ है। यह आंकड़ा चुनाव आयोग (ECI) के प्रारंभिक अंतिम डेटा पर आधारित है, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 2.25 करोड़ ने वोट डाला। मतदान शांतिपूर्ण रहा, और महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से आगे रही।

जिलावार मतदान प्रतिशत (शाम 5 बजे तक):

जिलामतदान %
बेगूसराय67.31
समस्तीपुर66.65
मधेपुरा65.74
गोपालगंज64.96
मुजफ्फरपुर64.63
सहरसा62.65
लखीसराय62.76
खगड़िया60.65
सारण60.90
वैशाली59.45
दरभंगा58.38
नालंदा57.58
सिवान57.41
बक्सर55.10
पटना55.02
मुंगेर54.90
भोजपुर53.24
शेखपुरा52.36
कुल60.13

बेगूसराय (67.31%) ने फिर साबित किया कि वह मतदान में अग्रणी है। वहीं सबसे कम शेखपुरा (52.36%) में कम वोटिंग, लेकिन पिछले चुनावों से बेहतर।औसत से ऊपर: 8 जिले 60% से ज्यादा पर पहुंचे।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। साथ ही, मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और पोलिंग अधिकारी तैनात किए गए हैं।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।