मतगणना से पहले नीतीश कुमार ने याद किए नेहरू, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

KNEWS DESK- वोटों की गिनती शुरू होने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। चुनावी माहौल के बीच सीएम का यह पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेहरू भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और विकास की नींव रखने वाले महान नेताओं में से एक थे। उन्होंने लिखा— “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।”

सीएम के इस संदेश को समर्थकों द्वारा काफी साझा किया जा रहा है। नेहरू की जयंती हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है, और इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

गिनती से ठीक पहले आया यह संदेश राजनीतिक हलकों में भी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे कई लोग नीतीश कुमार की ऐतिहासिक नेतृत्व पर आधारित राजनीतिक सोच का संकेत भी मान रहे हैं।