KNEWS DESK- जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में फरीदाबाद से डॉक्टर मुज़म्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया। उनके घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 20 टाइमर और 8 पेपर बरामद हुए हैं। साथ ही जम्मू से एक AK-47 असॉल्ट राइफल भी पुलिस ने जब्त की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि अगर यह हमला उस समय हो जाता जब बाबा बागेश्वर की ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ चल रही थी, तो परिणाम भयावह हो सकते थे। उन्होंने इस घटना को देश को दहलाने वाला करार दिया और सवाल उठाया कि क्या यह ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी साजिश का हिस्सा है।
जांच में सामने आया कि तीन डॉक्टर अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) के सदस्य हैं। इनमें से मुज़म्मिल शकील – फरीदाबाद/पुलवामा निवासी, गिरफ्तार, अंसार – सहारनपुर निवासी, गिरफ्तार, अदील राथर – अनंतनाग निवासी, अभी फरार हैं।
AGH एक कश्मीर आधारित इस्लामी आतंकवादी समूह है, जिसका उद्देश्य कश्मीर में शरिया कानून के तहत स्वतंत्र इस्लामिक राज्य की स्थापना करना और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है। यह समूह अल-कायदा से संबद्ध माना जाता है और 2017 में ज़ाकिर मूसा द्वारा गठित किया गया था।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह घटनाक्रम बहुत चिंतनीय है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसा होना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है। बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता यात्रा का चौथा दिन 10 नवंबर को पृथला के बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से शुरू होकर पलवल के गवर्नमेंट हाई स्कूल तक जारी रहेगा।