“जब संसद में घुस थे लड़के तब BJP के सांसद भाग गए”, विरोध प्रदर्शन में बोले राहुल गांधी

KNEWS DESK- जंतर- मंतर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने विरोध प्रर्दशन किया। इसी दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब संसद में लड़के घुसे थे तब BJP सांसद वहां से भाग गए थे।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करके न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया गया। उन्होंने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में यह भी कहा कि लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में दो युवकों का कूदना सुरक्षा में चूक जरूर है, लेकिन इसका कारण बेरोजगारी है। राहुल गांधी का कहना था, ‘‘निलंबित सांसद सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि वे हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं। आपने (सरकार) सिर्फ (लगभग) 150 सांसदों का अपमान नहीं किया है, बल्कि 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद किया है।

शरद पवार बोले- हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

विपक्ष एकजुट

दिल्ली में 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर आए। सभी ने एकजुटता व्यक्त की।

सरकार हमें संसद में बोलने नहीं देती

जंतर-मंतर पर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे संविधान के तहत, हर किसी को बोलने का अधिकार है। जब हम (संसद में) नोटिस देते हैं तो हमें नोटिस पढ़ने का मौका भी नहीं दिया जाता है। क्या मुझे यह कहना चाहिए भाजपा सरकार एक दलित को बोलने नहीं दे रही है? आप हमारे बोलने का अधिकार नहीं छीन सकते। यह आजादी हमें जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने दी थी। आप विपक्षी सांसदों को निलंबित करते हैं और निर्विरोध कानून पारित करते हैं..हमें एक साथ लड़ना होगा।

ये भी पढ़ें-   अनन्या पांडे की इस बात से फूट-फूटकर रोने लगती थीं शाहरुख खान की बेटी, एक्ट्रेस ने सुनाया बचपन का क्यूट किस्सा

About Post Author