उत्तराखंड: सीएम धामी ने पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

KNEWS DESK – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को जन्मदिन से पहले सोमवार को उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

PM Modi Birthday:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  उनके जन्मदिन पर दी बधाई - संवाद जान्हवी

पीएम मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

आपको ता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। सोमवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनके प्रभाव को सराहा।

 भारत एक बड़ी ‘विश्वशक्ति’ बन रहा

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन का इंतजार करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी ‘विश्वशक्ति’ बन रहा है और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत’ का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बाबा केदारनाथ पीएम मोदी को दीर्घायु बनाएं, उन्हें स्वस्थ रखें और देश को उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन मिलता रहे।”

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.