उत्तराखंड: सीएम धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों संग की बैठक, आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के मद्देनजर तैयारियों को लेकर दिये निर्देश

रिपोर्ट – अंकित काला 

उत्तराखंड – सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों की बैठक ली| इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के मद्देनजर प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था। मुख्यमंत्री ने दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, आगामी त्योहारों के  दृष्टिगत दिए निर्देश... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा

इसके अलावा अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रखें। त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.