उत्तर प्रदेश: इलाज फ्री है पर हवा की व्यवस्था खुद करें तीमारदार, भीषण गर्मी के बीच बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहा अस्पताल

रिपोर्ट-  सिद्धार्थ द्विवेदी  

उत्तर प्रदेश- हमीरपुर जिला अस्पताल में इस भीषण गर्मी में मरीज उबल रहे हैं| बंद पड़े भर्ती वार्ड के AC ने मरीजों की हालत खराब कर दी है| मरीजों के साथ आए तीमारदार भी गर्मी से परेशान हो रहे हैं| मरीजों के साथ आए तीमारदार हवा के लिए गमछे तो वहीं अस्पताल स्टाफ को हाथ वाले पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है|

K News India की टीम ने जब ग्राउण्ड जीरो पर जाकर पड़ताल की तो पता लगा कि अस्पताल में मरीजों की हालत बद से बदतर है| इस भीषण गर्मी में जहां पारा 47 डिग्री को टच कर रहा है| वहां गर्म हवा के थपेड़े मरीजों के साथ आए तीमारदारों के हाल-बेहाल कर रहे हैं| जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड पहुंचे तो वहां बंद पड़े AC मरीजों के हाल खराब कर रहे, मरीजों के साथ-साथ तीन से चार अटेण्डर बैठे हैं|

जमीन पर महिलाएं झुण्ड के रुप में बैठी हैं| वार्ड में जो वाटर कूलर लगे हैं, उनमें पानी नहीं है| अस्पताल में मरीजों के लिए जो अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं, वहां न तो AC और न ही कूलर का इंतजाम किया गया है| मरीज गर्मी से ऊबल रहे हैं| वहां मौजूद मरीज रामपुरान ने बताया कि वह 5 दिनों से भर्ती है| AC न चलने से गर्मी से बहुत परेशान है, और मरीजों से जब बात की गई तो असलम ने बताया कि AC न चलने से बेड में लेटे- लेटे छाले पड़ रहे हैं| गर्मी से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

About Post Author