उत्तराखंड: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां से की मुलाकात, 6 दिन से हॉपिटल में है भर्ती सावित्री देवी, अस्पताल पहुंच कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में लगभग आधे घंटे बिताए, इस दौरान उन्होंने अपनी मां का हाल-चाल लिया और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य खराब होने पर भर्ती

आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोईवाला के जोली ग्रांट स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे और हॉस्पिटल में पिछले 6 दिनों से भर्ती अपनी मां सावित्री देवी का हाल चाल जाना। दरअसल स्वास्थ्य में खराबी के चलते मंगलवार को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

UP CM Yogi Adityanath met Mother Savitri Devi in Rishikesh AIIMS | अस्पताल में मां से मिलकर भावुक हुए सीएम योगी, हाथ पकड़कर पूछा हालचाल | Hindi News,

डॉक्टरों का बयान

हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि सावित्री देवी की आंख में कुछ दिक्कत है, जिसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने कहा कि उनकी आयु लगभग 85 वर्ष है, जिससे उन्हें कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। सभी स्वास्थ्य समस्याओं की निगरानी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दो-तीन दिनों में सावित्री देवी का स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अस्पताल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट को जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया था, ताकि सीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.