UP By-Election: सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस इस उपचुनाव में नहीं उतारेगी अपने प्रत्याशी

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुष्टि की है कि गठबंधन के सभी संयुक्त प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच हुई एक फोन बातचीत के बाद लिया गया।

कांग्रेस का समर्थन

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि इंडिया गठबंधन के सभी संयुक्त प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव में सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला बुधवार रात अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच हुई एक महत्वपूर्ण फोन वार्ता के बाद लिया गया।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस निर्णय की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इससे पहले, सपा ने कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद कर रही थी। हालांकि, बातचीत के बाद यह निर्णय हुआ कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

यूपी में उपचुनाव को लेकर 'इंडिया' गठबंधन में फॉर्मूला तय! इतने सीटों पर  लड़ेगी सपा और कांग्रेस - Uttar Pradesh By Election samajwadi party and  congress fight up by elections ...

कांग्रेस और सपा एक बड़ी जीत के लिए एकजुट

अखिलेश यादव ने अपने बयान में लिखा, “‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है, एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।”

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का समर्थन

सपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का समर्थन उनकी ताकत को कई गुना बढ़ा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि “एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए।” अखिलेश का विश्वास है कि इस सहयोग से ‘इंडिया गठबंधन’ उपचुनाव में जीत का नया अध्याय लिखने जा रहा है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.