KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार का रिजल्ट खासा शानदार रहा है, जहां कक्षा 10वीं में 90.11% और कक्षा 12वीं में 81.15% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट का ऐलान आज दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में किया गया। इस दौरान बोर्ड सचिव भगवती सिंह और निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने संयुक्त रूप से परिणामों की घोषणा की।
टॉपर्स-
-
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) टॉपर:
यश प्रताप सिंह (जालौन) – 97.83%
यश ने न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। -
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) टॉपर:
महक जायसवाल (प्रयागराज) – 97.20%
महक ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदेश टॉप कर एक मिसाल कायम की है।
-
10वीं पास प्रतिशत: 90.11%
-
12वीं पास प्रतिशत: 81.15%
ये भी पढ़ें- 14 सालों का इंतजार भी खत्म, RR को 11 रन से हराकर RCB ने IPL 2025 में छठी जीत की दर्ज