KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 बुधवार से शुरू हो रही है। इस वर्ष परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 53,37,778 विद्यार्थी शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए इस बार सुरक्षा और मॉनिटरिंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।
परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई की विशेष निगरानी रहेगी। अति संवेदनशील केंद्रों का प्रतिदिन दो बार निरीक्षण अनिवार्य किया गया है।