संयुक्त किसान मोर्चा ने किया संसद के बाहर पकड़ी गई नीलम का समर्थन, बचाव के लिए बुलाई गई खाप पंचायत

KNEWS DESK- संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए पकड़ी गई नीलम के बचाव में संयुक्त किसान मोर्चा सक्रिय हो गया है| मोर्चे ने इस मामले पर खाप पंचायत बुलाई है| आज जींद की उचाना तहसील में होने वाली इस बैठक में ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी| उधर किसान नेताओं का कहना है- नीलम ने कुछ गलत नहीं किया है, उसने किसानों, मजदूरों और बेरोजगारी पर आवाज उठाई है|

बीते दिन संसद के बाहर कलर स्टिक छोड़ने वाले दो लोगों में से एक नीलम थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था| नीलम हरियाणा के जींद की उचाना तहसील में रहने वाली है| हालांकि गिरफ्तारी के बाद उसे कहां रखा गया है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई गई है| आज संयुक्त किसान मोर्चा के आजाद पालवां, सिक्किम सफाखेड़ी समेत कई किसान नेता नीलम के घर पहुंचे और उसका सहयोग करते हुए साथ खड़े रहने की घोषणा की| इसके साथ ही खाप पंचायतों को भी बुलाया गया|

नीलम किसान आंदोलन समेत कई लोकल मुद्दों को लेकर हुए आंदोलनों में भी एक्टिव रही है| नीलम की दोस्त सिक्किम के अनुसार, वह भी सभी आंदोलनों में नीलम के साथ रही| चाहे वह टोल का मुद्दा हो या फिर दिल्ली में हुआ किसान आंदोलन| सिक्किम ने बताया- नीलम ने रोजगार के लिए आवाज उठाई है| वह किसान आंदोलन में भी एक्टिव थी और पहलवानों के धरने के दौरान भी गिरफ्तारी दी थी|

Lok Sabha Security Breach: 6 डिग्री और NET उत्तीर्ण, इतनी पढ़ी लिखी हैं संसद  के बाहर पकड़ी गई नीलम - Who is neelam create sensation in parliament  connection of naxalism 6 degree

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा- नीलम ने किसान, मजदूर और बेरोजगारों की आवाज उठाई है| सरकार के कान तक आवाज पहुंचाने का ये जरिया था| यदि सुरक्षा में चूक हुई है तो सरकार की कमी है| नीलम को आजाद कराने के लिए खाप आ जाएंगी| परिवार से उनका भाई राम निवास है| बैठक में जो सहमति बनती है उसके हिसाब से ही आगे का फैसला लिया जाएगा|

नीलम के भाई राम निवास का कहना है- नीलम ने नौकरी का मुद्दा उठाया है| उसे संसद के बाहर से पकड़ा गया है वह अंदर नहीं गई है| वह स्टूडेंट है| उस पर संगीन धाराएं लगाई गई हैं उन्हें हटाया जाए| राम निवास ने कहा कि हमें नहीं पता था कि नीलम दिल्ली जा रही है| वरना उसे जाने ही नहीं देते|

About Post Author