UnionBudget2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही–चीनी खिलाकर दीं शुभकामनाएं

KNEWS DESK- यूनियन बजट 2026 से पहले एक शुभ और परंपरागत पल देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर बजट के लिए शुभकामनाएं दीं। इस औपचारिक मुलाकात के बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन पहुंच चुकी हैं, जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन से निकलते समय वित्त मंत्री ने डिजिटल टैबलेट भी दिखाया, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के आय-व्यय, नीतिगत फैसलों और आर्थिक रोडमैप से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। यह टैबलेट पारंपरिक लाल रंग की ‘बही-खाता’ स्टाइल के बैग में रखा गया था, जो बीते कुछ वर्षों से बजट की पहचान बन चुका है।

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात और शुभकामनाएं लेना एक पुरानी संवैधानिक परंपरा है, जिसका पालन इस बार भी किया गया। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचीं, जहां बजट को अंतिम मंजूरी देने के लिए कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

आज पेश होने वाला यूनियन बजट 2026 देश की अर्थव्यवस्था की दिशा, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार सृजन से जुड़े अहम फैसले तय करेगा। पूरे देश की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं, जिससे आम जनता से लेकर उद्योग जगत तक को बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *