Union Budget 2026: कैबिनेट से मिली मंजूरी, थोड़ी देर में संसद में पेश होगा बजट

KNEWS DESK- यूनियन बजट 2026 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें बजट प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाई गई। अब यह बजट संसद के पटल पर रखा जाएगा।

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ेंगी। इसी के साथ सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी आर्थिक नीतियों, आय-व्यय के अनुमान और विकास योजनाओं को देश के सामने रखेगी।

इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को लेकर अहम घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। बजट भाषण के दौरान सरकार यह स्पष्ट करेगी कि आने वाले साल में आर्थिक विकास को कैसे रफ्तार दी जाएगी।