KNEWS DESK – Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर फिल्म ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ हिट नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।
फिल्म को पेड प्रीव्यू शोज से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल गया था। तमाम अड़चनों के बावजूद दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ और सिनेमाघर खचाखच भरे नजर आए। इसी बीच हाल ही में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।
स्क्रीनिंग में मस्ती और दिलचस्प बातचीत
इस स्क्रीनिंग का एक मजेदार वीडियो Rakesh Bedi ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में फिल्म देखने के बाद Rakesh Bedi मजाकिया अंदाज में कहते हैं—“चलो भाई पिक्चर तो देख ली, अब कुछ खिलाओ यार, भूखे मर गए यार।”
उनकी इस बात पर Arjun Rampal तुरंत जवाब देते हैं—“आप तो सबको खा गए सर, और कितना खाओगे!” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। उस वक्त डायरेक्टर Aditya Dhar भी वहीं मौजूद थे।
असली खिलाड़ी निकले राकेश बेदी
दरअसल Arjun Rampal का यह डायलॉग फिल्म के एक बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करता है। ‘धुरंधर 2’ में Rakesh Bedi का किरदार शुरुआत में भले ही हल्का-फुल्का और मजाकिया लगता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ वही असली खिलाड़ी बनकर सामने आता है।
फिल्म में वह एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं, जिसकी राजनीति में गहरी पकड़ है और जो बड़े-बड़े किरदारों से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, उनका किरदार एक इंडियन एजेंट का है, जो सालों से पाकिस्तान में रहकर अपना मिशन पूरा कर रहा होता है।
कॉमिक अंदाज में छिपा मास्टरमाइंड
Rakesh Bedi का किरदार फिल्म में हमजा (Ranveer Singh) के ससुर और यालिना के पिता के रूप में दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उनके फनी अंदाज की वजह से दर्शकों को कभी शक ही नहीं होता कि वही कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट बनेंगे।
फिल्म में जहां Ranveer Singh, Sanjay Dutt और Arjun Rampal जैसे बड़े सितारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है, वहीं Rakesh Bedi ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है।