Yash की Toxic को लेकर बड़ा खुलासा, 1961 के गोवा में सेट होगी कहानी, बाप-बेटे के बदले पर आधारित फिल्म

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Yash एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Love Story for Grown-Ups को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। ‘केजीएफ’ के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब ‘टॉक्सिक’ से जुड़ी नई जानकारियों ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।

इस फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas कर रही हैं, और यह एक अलग तरह की रिवेंज स्टोरी पेश करने वाली है। ‘टॉक्सिक’ की कहानी पिता-पुत्र के रिश्ते और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे एक इमोशनल और इंटेंस ड्रामा बनाती है।

खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पुर्तगाली शासन वाले गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित है। उस दौर को दिखाया गया है जब भारत आजाद हो चुका था, लेकिन 1961 तक गोवा का एक हिस्सा पुर्तगाल के कब्जे में था। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में एक परिवार के साथ हुए अन्याय और उसके बदले की कहानी को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों की गहराई और भावनात्मक पहलू भी अहम भूमिका निभाएंगे।

‘टॉक्सिक’ को एक भव्य ऐतिहासिक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतनी मजबूत स्टारकास्ट के साथ मेकर्स इस फिल्म को इंटरनेशनल स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।

यश की फिल्मों की खासियत हमेशा से दमदार एक्शन और मजबूत कहानी रही है, और ‘टॉक्सिक’ में भी उनका किरदार काफी इंटेंस और पावरफुल बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म ना सिर्फ भारतीय दर्शकों, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के बीच भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *