KNEWS DESK- Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को अगले महीने Vivo X300 Max के साथ लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आने से पहले ही इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी लीक हो चुकी है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने Vivo X300 Ultra के चिपसेट, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और डिस्प्ले से जुड़े अहम फीचर्स का खुलासा किया है।

Vivo X300 Ultra को मिलेगा फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
X (पहले ट्विटर) पर टिप्स्टर देबयान रॉय ने पोस्ट के जरिए Vivo X300 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना होगा। यह प्रोसेसर हाई परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
7000mAh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकेगा।
बड़ा 2K OLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दिए जाने की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 3.2 टाइप-C पोर्ट भी हो सकता है।
कैमरा लवर्स के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप
कैमरा सेगमेंट में Vivo X300 Ultra काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें शामिल हो सकते हैं:
- 200MP प्राइमरी कैमरा सेंसर
- 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 5MP सेंसर बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए
50MP सेल्फी कैमरा भी मिलेगा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अल्ट्रा मॉडल में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है।
कब होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300 Ultra को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च किया जा सकता है, जो 3 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके बाद इस स्मार्टफोन को भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।