KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब दोनों सितारे उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनकी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है।
उदयपुर में शुरू होंगी शादी की रस्में
जानकारी के मुताबिक, कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेगा। शादी से पहले 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी, जबकि 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी होगी। उदयपुर के शाही माहौल में होने वाली इस प्राइवेट वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
https://www.instagram.com/p/DVF4SAvEtKf/
हाल ही में दोनों का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विजय और रश्मिका परिवार के साथ नजर आए। विजय देवरकोंडा व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट में बेहद हैंडसम दिखे। रश्मिका मंदाना बॉसी लुक में नजर आईं और मीडिया को हाथ जोड़कर नमस्कार भी किया। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
शादी का खास नाम
सबसे खास बात यह है कि कपल ने अपनी शादी को एक खास नाम दिया है—‘The Wedding of VIROSH’। यह नाम फैंस ने विजय और रश्मिका के नाम को जोड़कर दिया था, जिसे अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनाया है।
सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि शादी के दिन दोनों किस डिजाइनर आउटफिट में नजर आएंगे और उनकी वेडिंग तस्वीरें कब सामने आएंगी।