11 साल बाद लौटेगा ‘ABCD’ का जादू, रेमो डिसूजा ने शुरू की ABCD 3 की तैयारी

KNEWS DESK – डांस और म्यूजिक से भरपूर फिल्मों के लिए मशहूर रेमो डिसूजा एक बार फिर अपने पसंदीदा जोन में वापसी करने जा रहे हैं। ‘एनी बॉडी कैन डांस’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, डायरेक्टर ने एबीसीडी 3 पर काम शुरू कर दिया है।

रेमो डिसूजा की ‘एबीसीडी’ सीरीज ने हिंदी सिनेमा में डांस फिल्मों को एक नई पहचान दी थी। साल 2013 में आई एबीसीडी और 2015 में रिलीज हुई एबीसीडी 2 को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। खासकर दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था।

अब तीसरे पार्ट को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एबीसीडी 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को Trigger Happy Studios के अमित चंद्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट को फाइनल कर लिया गया है, और इसे खास तौर पर नई पीढ़ी Gen Z और Gen Alpha को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार रेमो डिसूजा पुराने फॉर्मूले को दोहराने के बजाय कुछ नया और फ्रेश दिखाने की तैयारी में हैं। खबरें यह भी हैं कि फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है, हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अगर पिछले पार्ट्स की बात करें, तो एबीसीडी में प्रभु देवा, केके मेनन, लॉरेन गॉटलीब और कई बेहतरीन डांसर्स नजर आए थे। वहीं एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *