‘वेलकम टू द जंगल’ में सुनील शेट्टी की धमाकेदार एंट्री, 200-फुट की यॉट पर दिखेगा स्टाइल और स्वैग

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर जहां पहले से ही फैंस में उत्साह है, वहीं उनकी एक और बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह मल्टीस्टारर फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है और अब इसके शूटिंग शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कुछ समय पहले फिल्म का शूटिंग शेड्यूल टाल दिया गया था, लेकिन अब मेकर्स ने दुबई में इसका बड़ा शेड्यूल फाइनल कर दिया है। डायरेक्टर अहमद खान इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं, और इसके लिए खास लोकेशन का चुनाव किया गया है।

फिल्म के इस नए शेड्यूल में सबसे ज्यादा चर्चा सुनील शेट्टी की ग्रैंड एंट्री को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका इंट्रोडक्शन सीन फिल्म के सबसे बड़े और महंगे सीन्स में से एक होगा। इस सीन को दुबई में समुद्र के बीच एक 200 फीट लंबी लग्जरी यॉट पर शूट किया जाएगा, जिसमें हेलीपैड जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी।

बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी फिल्म में एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे और उनकी एंट्री बेहद स्टाइलिश तरीके से दिखाई जाएगी। इस सीक्वेंस में वह अरशद वारसी के साथ हेलीकॉप्टर से आते हुए दिखाई देंगे, जो सीधे यॉट पर लैंड करेगा।

इस सीन में परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं, जिससे यह सीन और भी खास बन जाएगा। कहा जा रहा है कि इस पूरे सीक्वेंस को करीब तीन दिनों में शूट किया जाएगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने इस सीन को दुबई में शूट करने पर जोर दिया, क्योंकि फिल्म की भव्यता और स्केल को दिखाने के लिए यह लोकेशन बिल्कुल परफेक्ट मानी गई। खुद सुनील शेट्टी ने भी दुबई में शूटिंग को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि वहां काम करना उनके लिए हमेशा खास अनुभव रहता है।

वेलकम टू द जंगल में स्टार्स की लंबी फेहरिस्त है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *