Shortest Roza in Ramzan: इस देश में रहेगा सबसे छोटा रोज़ा, चंद घंटों में ही आ जाता है इफ्तार का वक्त

KNEWS DESK – साल 2026 में Ramadan के रोजों की अवधि पिछले वर्ष की तुलना में कई देशों में कम देखी जा रही है, जिससे रोजा रखने वालों को कुछ राहत मिलेगी। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है और हर साल लगभग 10 से 12 दिन पहले आ जाता है। इसी वजह से रोजे के घंटों में हर साल बदलाव देखने को मिलता है।

चूंकि रोजा सूर्योदय से पहले शुरू होकर सूर्यास्त तक रखा जाता है, इसलिए दिन के उजाले की अवधि सीधे तौर पर रोजे की लंबाई तय करती है। अलग-अलग भौगोलिक स्थितियों के कारण हर देश में रोजे के घंटे अलग होते हैं।

रोजे के घंटे अलग-अलग क्यों?

भूमध्य रेखा (Equator) के पास स्थित देशों में दिन और रात की अवधि लगभग समान रहती है, इसलिए वहां रोजे के घंटे ज्यादा नहीं बदलते। वहीं, उत्तर और दक्षिणी ध्रुव की ओर स्थित देशों में मौसम और दिन की लंबाई में बड़ा अंतर आता है, जिससे रोजे का समय भी प्रभावित होता है।

मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के अधिकांश मुस्लिम-बहुल देशों में इस बार रोजे की अवधि 12 से 13 घंटे के बीच रहने का अनुमान है। उदाहरण के तौर पर, Cairo (मिस्र) में रोजा करीब 12 घंटे 40 मिनट से शुरू होकर महीने के अंत तक लगभग 13 घंटे तक पहुंच जाएगा।

इन देशों में सबसे लंबे रोजे

इस बार सबसे लंबा रोजा New Zealand में रहने वाला है, जहां रोजे की अवधि लगभग 14 घंटे 50 मिनट होगी। इसके बाद दूसरे स्थान पर South Africa है, जहां रोजा करीब 14 घंटे 13 मिनट का रहेगा।

अन्य देशों में रोजे की अनुमानित अवधि इस प्रकार है:

  • Brazil – 13 घंटे 47 मिनट
  • Indonesia – 13 घंटे 28 मिनट
  • Kenya – 13 घंटे 19 मिनट

भारत और खाड़ी देशों में कितने घंटे का रोजा?

India में इस बार रोजे की अवधि लगभग 12 घंटे 52 मिनट रहने की संभावना है।

वहीं खाड़ी देशों में—

  • Saudi Arabia – 12 घंटे 42 मिनट
  • Pakistan – 12 घंटे 30 मिनट
  • United Arab Emirates, Qatar, Kuwait, Bahrain और Oman में भी रोजे लगभग 12 से 13 घंटे के बीच रहेंगे।

यूरोप और अन्य देशों का हाल

यूरोप के कुछ हिस्सों में रोजे की अवधि थोड़ी अधिक रहेगी:

  • United Kingdom – 12 घंटे 08 मिनट
  • Germany – (करीब 12+ घंटे)
  • Russia – 12 घंटे
  • Spain – 12 घंटे 23 मिनट
  • United States – 12 घंटे 25 मिनट
  • Japan – 12 घंटे 27 मिनट
  • Turkiye – 12 घंटे 23 मिनट

यहां सबसे छोटा रोजा

सबसे कम अवधि का रोजा इस बार Finland में रहने वाला है, जहां रोजा लगभग 11 घंटे 53 मिनट का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *