एक्शन अवतार में ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे, अली अब्बास जफर संग नई फिल्म की शूटिंग की शुरू

KNEWS DESK – साल 2025 अहान पांडे के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखा और डेब्यू के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में थीं। ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अब अहान अपने करियर की दूसरी और बड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं।

अली अब्बास जफर संग नई शुरुआत

अब अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर अहान के साथ तस्वीर साझा करते हुए ऐलान किया,
“Power di nahi jaati, li jaati hai… Ready to roll @ahaanpandayy.”

https://www.instagram.com/p/DVGcEMdjAA6/

तस्वीर में अहान ब्लैक आउटफिट और लेदर जैकेट में एक्शन हीरो वाले अंदाज में नजर आए, जबकि अली अब्बास जफर भी ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दिए। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।

इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी लीड रोल में होंगी। दोनों की जोड़ी को लेकर पहले से ही चर्चा है। मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल लगभग एक महीने तक चलेगा।

लंदन में होगा बड़ा एक्शन सीक्वेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एक अहम एक्शन शेड्यूल मई 2026 में लंदन में शूट किया जाएगा। यह हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस करीब 5 दिनों तक फिल्माया जाएगा। इसके लिए अहान ने हथियार चलाने और एक्शन ट्रेनिंग की खास तैयारी की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग, ज्यादा रफ-टफ और एक्शन अवतार में दिखेंगे।

फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

अली अब्बास जफर की पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जाहिर किया। किसी ने लिखा—“आखिरकार हो रहा है,” तो किसी ने कहा—“अहान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता।” कई फैंस ने अहान के ‘एक्शन मोड’ और शरवरी के साथ संभावित डांस नंबर को लेकर भी उम्मीद जताई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी करने की योजना है और मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का टारगेट रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *