Motorola Edge 2026 लॉन्च: मिलिट्री ग्रेड मजबूती, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानिए कितनी है कीमत

KNEWS DESK- स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 2026 को चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 2026 को फिलहाल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 599.99 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) रखी गई है। स्मार्टफोन को Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 11 जून से शुरू होगी और ग्राहक इसे Best Buy, Verizon और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। आने वाले समय में AT&T, Cricket Wireless, Spectrum Mobile और Xfinity Mobile जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 2026 में 6.3 इंच की pOLED AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220×2712 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर बनी रहती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

फोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स के इस्तेमाल के दौरान स्मूद अनुभव देने का दावा करता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा मिलता है।

बैटरी और मजबूती

Motorola Edge 2026 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है।

स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे गिरने, झटकों और कठिन परिस्थितियों में भी अधिक टिकाऊ बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *