शाहिद और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ में Janhvi Kapoor की एंट्री, सीक्वल में होगा बड़ा धमाल

KNEWS DESK – इस वक्त साउथ और बॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है, और इसी बीच Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्मों को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। जहां एक तरफ दोनों की फिल्म Cocktail 2 रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर उनकी हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘कॉकटेल 2’ से पहले बढ़ी एक्साइटमेंट

शाहिद और कृति की ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ Rashmika Mandanna भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की पहली झलक पहले ही थिएटर्स में दिखाई जा चुकी है और अब 8 अप्रैल को इसका पहला गाना रिलीज होने वाला है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का बनेगा सीक्वल

इसी बीच Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। साल 2024 में आई इस साइंस-फिक्शन रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करीब 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

पुराने किरदारों में लौटेंगे शाहिद-कृति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपने पुराने किरदारों में ही नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में Janhvi Kapoor की एंट्री की भी चर्चा है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट ला सकती हैं।

कहानी होगी और बड़ी

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। हालांकि मेकर्स ने अभी प्लॉट को पूरी तरह सीक्रेट रखा है, लेकिन इतना तय है कि इस बार कॉन्सेप्ट को और बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा।

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि अगस्त तक इसे फाइनल कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स 2027 की पहली छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, इस सीक्वल की टाइमलाइन काफी हद तक ‘कॉकटेल 2’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी। अगर फिल्म हिट रहती है, तो मेकर्स जल्द ही अगले प्रोजेक्ट को गति दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *