83 की उम्र में भी काम से नहीं लेते ब्रेक अमिताभ बच्चन, कहा – एक दिन खाली रहूं तो हो जाती है बेचैनी

KNEWS DESK – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण के लिए मिसाल बने हुए हैं। छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने न सिर्फ अलग-अलग भाषाओं में काम किया, बल्कि अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज भी किया।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में काम को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने बताया कि अगर वह एक दिन भी काम नहीं करते, तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगती है। 83 साल की उम्र में भी उनकी यह लगन दिखाती है कि काम उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक आदत और जुनून है।

अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि जब कोई दिन बिना काम के गुजरता है, तो वह उन्हें अजीब और असंतुलित लगता है। उनका मानना है कि रोज़ का तय शेड्यूल और काम करने की आदत जीवन को व्यवस्थित बनाए रखती है। अगर यह रूटीन टूट जाए, तो दिन एक उलझी हुई पहेली जैसा महसूस होने लगता है।

अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि जब चीजें हमारी आदत के मुताबिक नहीं चलतीं, तो मन में असहजता और चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने मन को शांत रखें और हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करें।

उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि चिंता में जीना मन और शरीर दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए बेहतर यही है कि हम अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें और बेवजह की चिंताओं से दूर रहें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में कल्कि 2898 AD में नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार अश्वत्थामा को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *