KNEWS DESK – यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेत्री जिया शंकर को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिया भी एल्विश के प्यार का इजहार करती दिख रही हैं, जिसके बाद दोनों के लिंकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
रियलिटी शो का हिस्सा है प्रपोजल
हालांकि, यह मामला वास्तविक जीवन का नहीं बल्कि रील का है। एल्विश यादव अपने नए रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ को होस्ट कर रहे हैं, और इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में यह रोमांटिक मोमेंट दिखाया गया।
वीडियो में एल्विश यादव ने लाल गुलाब के साथ घुटनों पर बैठकर जिया से पूछा, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” जिया शरमाते हुए मुस्कुराई और जवाब दिया, “आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी।”
एल्विश इस पर पलकें झुकाते हुए शर्माते नजर आए और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी देखने को मिली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने दोनों को जमकर बधाई दी और सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक दृश्य की खूब चर्चा हो रही है।
एल्विश यादव और उनकी पर्सनल लाइफ
एल्विश यादव अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने पहले रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में डेटिंग और अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की थी, लेकिन अपनी लेडी लव का नाम सामने नहीं लाया।
वहीं, जिया शंकर भी कभी-कभी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2025 को एक पोस्ट के जरिए यह बताया था कि वह किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड का नाम या फोटो साझा नहीं किया था।