तान्या मित्तल पर मेहरबान हुईं एकता कपूर, परिवार बना जैसा रिश्ता, फैंस हुए हैरान

KNEWS DESK – रियलिटी शो बिग बॉस 19 से सुर्खियों में आईं तान्या मित्तल अब टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती एकता कपूर के साथ अपनी खास दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जहां एकता ने तान्या के आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर उन्हें साथ काम करने का ऑफर दिया था। अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आईं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

एकता के घर पहुंचीं तान्या

हाल ही में तान्या मित्तल, एकता कपूर के घर उनसे मिलने पहुंचीं। इस मुलाकात की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। तान्या अपने साथ बकलावा और कई गिफ्ट्स लेकर गई थीं। वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है।

https://www.instagram.com/reels/DVRNTlNCL3E/

एकता ने तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर “बहुत ब्राइट फ्यूचर” है और वे जल्द ही एक सफल हीरोइन बन सकती हैं। तान्या के चेहरे की खुशी इस बात का सबूत थी कि यह मुलाकात उनके लिए कितनी खास है।

“परिवार जैसा रिश्ता” — एकता कपूर का बयान

इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में एकता कपूर ने साफ कहा कि वे तान्या के साथ लंबा और परिवार जैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “तान्या के साथ हमारा जुड़ाव अब शुरू हो रहा है और यह लंबा चलेगा, जैसे परिवार में होता है।”

https://www.instagram.com/reels/DVSU1jpCGuk/

तान्या ने भी पोस्ट में लिखा कि एकता मैम के साथ काम करना उनका सपना था और अब यह सपना साकार हो रहा है। दोनों की बातचीत और हंसी-मजाक ने फैंस को मां-बेटी या बड़ी-छोटी बहन जैसा रिश्ता याद दिला दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

एकता कपूर और तान्या मित्तल की इस दोस्ती पर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि तान्या की मेहनत रंग लाई और अब वे बड़े बैनर के साथ काम करने जा रही हैं।

कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि तान्या अब “बालाजी फैमिली” की नई सदस्य बन चुकी हैं। वहीं कई फैंस इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

क्या आने वाला है बड़ा प्रोजेक्ट?

वीडियो में एकता कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने तान्या को लिखित तौर पर एक रोल ऑफर किया है। हालांकि, प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तान्या मित्तल को किस तरह के किरदार में देखा जाएगा और यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर को किस ऊंचाई तक ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *