रश्मिका-विजय की शादी से पहले AI का खेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं नकली वेडिंग फोटोज़

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुबह 10:10 मिनट पर तेलुगू रीति-रिवाज से दोनों ने विवाह संपन्न किया और अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। शाम 4 बजे कोडावा परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्में निभाई जाएंगी।

लेकिन शादी की इन खुशियों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही बवाल मचा हुआ है।

AI से बनी नकली शादी की तस्वीरें वायरल

शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने आने से पहले ही इंटरनेट पर कपल की कई “वेडिंग फोटोज़” वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में रश्मिका दुल्हन के लिबास में और विजय दूल्हे के शेरवानी अवतार में नजर आ रहे हैं। कुछ फोटोज़ में तो बड़े सितारों की मौजूदगी भी दिखाई गई है।

हालांकि, बाद में साफ हुआ कि ये सभी तस्वीरें AI टूल्स की मदद से तैयार की गई फेक इमेजेज़ हैं। कपल ने अब तक अपनी शादी की कोई ऑफिशियल फोटो शेयर नहीं की है।

कैसे बना ये डिजिटल भ्रम?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इमेज जनरेशन टूल्स के जरिए आजकल सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर बेहद असली जैसी तस्वीरें तैयार की जा सकती हैं। फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार कपल को वेडिंग लुक में देखने की चाहत में ऐसी तस्वीरें बनाई और शेयर कर दीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

लेकिन इन तस्वीरों को लेकर कई लोग भ्रमित भी हो गए और बिना पुष्टि के बधाइयां देने लगे।

उदयपुर में शाही अंदाज़

राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर स्थित ITC Mementos में यह भव्य शादी समारोह आयोजित किया गया है। समारोह को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।

सुबह तेलुगू परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी।

‘Virosh Wedding’ नाम से ट्रेंड कर रही इस शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कब रश्मिका और विजय अपनी शादी की असली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *