‘सिकंदर’ के बाद ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी चमके अयान लाल, सलमान खान ने कुनिका सदानंद के बेटे को दिया बड़ा मौका

KNEWS DESK – वैलेंटाइन डे के खास मौके पर Salman Khan ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान और Chitrangda Singh की केमिस्ट्री देखने लायक है।

गाने में दिखा प्यार और जज़्बात

14 फरवरी को रिलीज हुए इस रोमांटिक ट्रैक के बोल हैं, “जब मेरी आंखें खुलती हैं, सुबह तुमसे होती है…”। गाने में प्यार, तड़प और जज़्बात का खूबसूरत मेल नजर आता है। मेकर्स ने इसे खासतौर पर वेलेंटाइन डे पर रिलीज कर फैंस को रोमांटिक ट्रीट दी है।

इस गाने को खास बनाता है युवा म्यूजिक टैलेंट Ayan Lal, जिन्होंने न सिर्फ इसका म्यूजिक कंपोज किया, बल्कि इसे अपनी आवाज भी दी। उनके साथ सुरों का साथ दिया मशहूर सिंगर Shreya Ghoshal ने। लिरिक्स अयान लाल ने Shabbir Ahmed के साथ मिलकर तैयार किए हैं।

‘बिग बॉस 19’ से मिली पहचान

अयान लाल, एक्ट्रेस Kunika Sadanand के बेटे हैं। जब कुनिका Bigg Boss 19 का हिस्सा थीं, तब अयान शो में उनसे मिलने पहुंचे थे। कुछ ही एपिसोड्स में उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए थे।

‘सिकंदर’ के बाद फिर सलमान संग मौका

इससे पहले अयान लाल Sikandar में एक छोटे रोल में नजर आए थे। उस फिल्म में उन्होंने Anjini Dhawan के साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अयान की मौजूदगी चर्चा में रही।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब फैंस को नई तारीख का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *