125 करोड़ ठुकराने के बाद OTT पर आएंगे आमिर खान, ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर बदला प्लान

KNEWS DESK – Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par एक बार फिर चर्चा में है। पहले इस फिल्म को थिएटर और फिर यूट्यूब पर रिलीज करने के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला किया गया है।

क्यों बदला फैसला?

आमिर खान ने बताया कि उनका इरादा शुरू से ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का था, लेकिन थिएटर रिलीज के तुरंत बाद नहीं। उन्होंने कहा कि अब वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख सकें, खासकर वे जो सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाए।

3 अप्रैल को OTT पर रिलीज

‘सितारे जमीन पर’ अब SonyLIV पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। यह फिल्म R. S. Prasanna के निर्देशन में बनी है, जिसमें आमिर खान के साथ Genelia Deshmukh भी अहम भूमिका में नजर आई हैं।

https://www.instagram.com/reels/DWYgfyOArp8/

दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान ने इस फिल्म के लिए करीब 125 करोड़ रुपये का OTT ऑफर ठुकरा दिया था। इसके बजाय उन्होंने इसे यूट्यूब पर “पे-पर-व्यू” मॉडल के तहत रिलीज किया, जहां दर्शकों को इसे देखने के लिए 100 रुपये देने पड़ते थे।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही हिट

फिल्म को सिनेमाघरों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में करीब 266 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोडक्शन फिल्म Lahore 1947 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में Sunny Deol और Preity Zinta लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *