IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

KNEWS DESK- IPL 2026 के दौरान एक गंभीर हादसे ने क्रिकेट दुनिया को झकझोर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट से जुड़े ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव मुंबई के एक होटल के कमरे में पाया गया। इयान बीसीसीआई के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे और 24 मार्च से IPL कवरेज के लिए मुंबई में रुके थे।

घटना 30 मार्च की सुबह सामने आई, जब होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे में फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ कमरे नंबर 2715 पर पहुंचा और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर इयान का शव फर्श पर पड़ा मिला, जिसे देख होटल स्टाफ दंग रह गए।

जानकारी के मुताबिक, इयान ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की कवरेज पूरी करने के बाद होटल लौटे थे। उनके अचानक निधन की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

होटल और स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। BCCI ने भी इस मामले में दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है। अधिकारियों ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

IPL के ब्रॉडकास्ट और टेक्निकल स्टाफ के लिए यह एक बड़ा झटका है। इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मेहनत और योगदान को क्रिकेट जगत याद रखेगा। इस दुखद घटना से खिलाड़ियों, स्टाफ और मीडिया टीम में शोक की लहर है।

इस मामले में आगे की जांच जारी है और अधिकारियों ने होटल स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई दुर्घटना या सुरक्षा की चूक नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *