यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज की कार्यवाही में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से याद किया गया। इसके बाद सदन को कल सुबह तक स्थगित कर दिया गया है। सरकार अपना बजट बुधवार को पेश करेगी।

बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानसभा में आर्थिक समीक्षा पेश की गई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में कहा कि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा में सहयोग करने का वादा किया था, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया गया।

फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा से विधायक इंजीनियर सचिन यादव हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे, जिसमें लिखा था—“कब बनेगा जसराना बाईपास… पूछती है जनता।”

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष के हंगामे पर असहमति जताते हुए कहा कि सदस्यों को अपनी बात रखनी हो तो रख सकते हैं, लेकिन गवर्नर के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

सत्र के दूसरे दिन, जिन लोगों का निधन हो चुका है, उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने संवेदना व्यक्त की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

वहीं, विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही के तहत प्रश्नकाल शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद, विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *