सिक्किम बाढ़ में अब तक फंसे हैं तीन हजार पर्यटक, आज भी हल्की बारिश होने की संभावना

KNEWS DESK- सिक्किम में आई बाढ़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ अपनी तबाही के निशान छोड़ गई है यहां अब तक तीन हजार पर्यटक फंसे हुए हैं। सिक्किम बाढ़ में अब तक 56 शव बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि सेना के 22 जवान लापता थे जिनमें से 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं। हवाई रेसक्यू लगातार जारी है लेकिन खराब मौसम अड़ंगा डाल रहा है। वायुसेना ने एमआई-17 हेलिकॉप्टर्स से ऑपरेशन चलाने के कई प्रयास किए।

उत्तरी सिक्किम जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जवान और अन्य. (फोटो-पीटीआई)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तीन जिले सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार से तीस्ता नदी के बेसिन से शव बरामद किए गए हैं। मंगन से चार शव और गंगटोक से छह शव और पाकयोंग जिले से भारतीय सेना के जवानों के सात शवों समेत 16 बॉडी बरामद की गई हैं। अब तक 142 लोग लापता हैं और 25,000 से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

बता दें कि बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी और इस आपदा में अब तक 25,000 से ज्यादा लोग आपदा में प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने 1,200 से ज्यादा घरों को क्षतिग्रस्त किया है. कुल 13 पुल बह गए हैं. अब तक विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा, राज्यभर में 6,875 लोग 22 राहत शिविरों में शरण लिए हैं।  इनमें से अधिकांश इलाके, देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

आज भी हल्की बारिश की संभावना 

सड़क एवं पुल मंत्री समदुप लेप्चा और डीआइजी (उत्तर एवं पूर्व जिला) ताशी वांग्याल भूटिया भी शुक्रवार को ग्राउंड पर उतरे। वे पैदल ही अधिकारियों के साथ पैदल दजोंगू के रास्ते चुंगथांग पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, अगले पांच दिनों में मंगन जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान लाचेन और लाचुंग में बादल छाये रहने की संभावना है।

सिक्किम

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि हमने पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ केंद्रीय मंत्रियों से बात की है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि राज्य को सभी जरूरी मदद दी जाएगी। अमित शाह ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के केंद्रीय हिस्से से अग्रिम राशि के रूप में 44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय ने एक केंद्रीय टीम का भी गठन किया है, जो ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड बादल फटने के कारण हुए नुकसान का आकलन करेगी। इसके लिए जल्द ही सिक्किम के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।

ये भी पढ़ें-    कैसे बिगड़ने लगे भारत-मालदीव के संबंध? जानिए रिश्तों में कड़वाहट की वजह…

About Post Author