नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन चीजों पर पहले से ही लगी रोक

KNEWS DESK- दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं| 9 जून यानी कल शाम 7:15 बजे मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं| राज्य को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है| ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है| 9- 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जायेगी| राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा तेज कर दी गई है|

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कम्पनियां तैनात होंगी| NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी| समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, भूटान, सेशेल्स और मॉरिशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं| राज्य के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटलों की सुरक्षा पहले ही तेज कर दी गई हैं| अधिकारियों ने बताया- शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किये जाने को ध्यान में रखकर दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी|

अधिकारियों ने आगे बताया- 9 जून को दिल्ली पुलिस की स्वाट और NSG के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे| समारोह के लिए यहां थ्री टियर सिक्योरिटी रहेगी| आपको बता दें कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की PM शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया है| वहीं नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी इस समारोह में शामिल होंगे| वो कल से भारत के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे|

About Post Author