नीतीश कुमार के विवादित बयान पर रार थमी नहीं थी कि अब पटना में आंगनवाड़ी सेविकाओं पर हुआ लाठीचार्ज, जानें पूरा मामला

KNEWS DESK- नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान पर रार थमने का नाम नहीं ले रही थी कि अब पटना में आंगनवाड़ी सेविकाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया| राज्यकर्मी का दर्जा मांग रही महिला कर्मचारियों को पुलिस ने पीटा| यही नहीं महिलाओं की भीड़ पर वाटर कैनन का प्रयोग भी किया गया|

आपको बता दें कि आंगनबाड़ी में काम करने वाली ये महिलाएं राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं और राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रही थीं| दरअसल, बुधवार को नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था| हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी लेकिन उसके बाद भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में महिलाएं उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं|

पटना में बीते मंगलवार को भी कई मांगों को लेकर राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था और नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी| विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया| पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था| आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग है कि उनका मासिक वेतन बढ़ाकर ₹25000 किया जाए और आंगनबाड़ी सहायिका का वेतन ₹18000 किया जाए|

बिहार के कैमूर जिले में आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम करने वाली दुर्गा कुमारी मेहता कुशवाहा समाज से आती हैं, दुर्गा कुमारी मेहता कहती हैं- उन्हें आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर मासिक ₹5950 रुपए मिलते हैं| दुर्गा बताती हैं कि उनके वेतन में ₹1450 रुपए सिर्फ बिहार सरकार देती है और बाकी पैसे केंद्र से आते हैं| पिछले 1 महीने से दुर्गा कुमारी बिहार की अन्य आंगनबाड़ी सेविकाओं की तरह मासिक वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रही हैं|

About Post Author