‘भारत के लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार को स्पष्ट और स्थिर जनादेश दिया’, संसद में बोलीं द्रौपदी मुर्मू

KNEWS DESK- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार यानी आज 18वीं लोकसभा के गठन और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया| अपने भाषण के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में हुए मतदान की सराहना की, जो कई वर्षों में सबसे अधिक है और इसे भारत के दुश्मनों को करारा जवाब बताया|

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, यह भारत का सबसे बड़ा चुनाव था| लगभग 64 करोड़ लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाई है| मतदान में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है| कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं| घाटी ने भारत के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है| पिछले चार दशकों में हमने कश्मीर में केवल हड़ताल और बंद के बीच कम मतदान देखा है| भारत के दुश्मन इसे वैश्विक मंच पर जम्मू-कश्मीर की राय के रूप में पेश करते थे| इस बार जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ऐसी ताकतों को करारा जवाब दिया है| पहली बार लोगों के घर जाकर मतदान किया गया है| मैं लोकसभा चुनाव से जुड़े हर सदस्य को बधाई देती हूं|

मोदी सरकार के लिए कही ये बात 

उन्होंने कहा- दुनिया देख सकती है कि भारत के लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार को स्पष्ट और स्थिर जनादेश दिया है| यह छह दशकों के बाद हुआ है| लोगों ने तीसरी बार मेरी सरकार पर भरोसा दिखाया है| मुर्मू  ने कहा, भारत के लोगों को पूरा भरोसा है कि केवल हमारी सरकार ही उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है| यह सेवा और सुशासन के उस मिशन पर मुहर है, जिसे मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों से चलाया है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.