देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान

KNEWS DESK- 9 जून यानी आज नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ लेने के बाद वो लगातार तीसरी बार इस पद आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू ही लगातार तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने में सफल रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। विदिशा से भाजपा सांसद ने अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भारत एक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनेगा।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, जन कल्याण होगा और भारत ‘विश्व गुरु’ बनेगा। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7:15 बजे होने जा रहा है, जो गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में लगातार तीसरी बार होगा। इससे पहले दो बार पूर्ण कार्यकाल के दौरान भाजपा को अपने दम पर बहुमत मिला था।

73 वर्षीय मोदी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे, जिन्होंने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अयोध्या की हार पर बीजेपी नेत्री आकांक्षा ठाकुर का बयान, कहा – “अयोध्या की जनता बहुत ही भोली भाली है, जो विपक्ष के झूठ…”

About Post Author