पंजाब के पूर्व सीएम की अस्थियों को आज किया जायेगा विसर्जित

KNEWS DESK.. पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों को आज किया विसर्जित,जिसको मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

दरअसल आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह 25 अप्रैल को हो गया था जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे विधविधान के साथ किया गया था। जहां पर आज प्रकाश सिंह बादल की आस्थियों को विसर्जित किया जाना है। जिसको मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों को आज कीरतपुर साहिब में विसर्जित की जायेंगी। प्रकाश सिंह बादल के परिवार शिरोमणि अकाली दल का सीनियर लीडरशिप दो बसों में कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हुए हैं।

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव में जहां पर आज अंतिम पूजा की जायेगी। उस स्थान पर 500 गुणा 100  फीट बड़ा टेंट लगाया जा रहा है। जिसमें लगभग 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मौसम को मद्दनजर रखते हुए वाटर प्रुफ टेंट लगाए जा रहे हैं। ख्योवाली व वठिंडा से आने वाले सभी लोगों के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ वीआईपी के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसी भी प्रकार से किसी वीआईपी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

डायवर्जन किया गया रूट

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम अरदास कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही हैं। बीते दिवस को  उपायुक्त विनीत कुमार व एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। डीसी विनीत कुमार ने बताया कि बठिंडा से आने वाले लोगों के लिए गांव बादल से पहले दायीं और बायीं तरफ खेतों में 60 एकड़ जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां अंतिम अरदास कार्यक्रम के लिए बनाए गए मुख्य पंडाल में लोग वाहन खड़े कर लंगर फल ग्रहण कर सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम अरदास कार्यक्रम के दौरान बादल-गगड़ मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यहां बिल्कुल ट्रैफिक नहीं रहेगा. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसे खोला जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम    

जानकारी के लिए बता दें कि कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से 10 जिलों का पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है। इसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

 

 

About Post Author