डिजिटल डेस्क- ICC मंस क्रिकेट विश्व कप के 36वें मुकाबले में आज (18 फरवरी) भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में हो रहा है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत और शुरुआती झटका
भारत को पारी की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने महज तीन गेंदें खेलीं और नीदरलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त का शिकार बने। इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक के आउट होने से भारतीय खेमे में हलचल जरूर हुई, क्योंकि यह मुकाबला भले ही औपचारिकता भर हो, लेकिन टीम का लक्ष्य सकारात्मक लय के साथ सुपर आठ में प्रवेश करना है। अभिषेक से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, मगर वह दत्त की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।
भारत का सुपर-8 में पहुंचना
ग्रुप ‘ए’ से भारत पहले ही सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स की आगे बढ़ने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। फिर भी दोनों टीमें इस मुकाबले को गंभीरता से ले रही हैं। भारत का प्रयास है कि वह जीत के साथ आत्मविश्वास बनाए रखे, वहीं नीदरलैंड्स सम्मानजनक विदाई की तलाश में है।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए हैं। अर्जदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI: मैक्स ओ’डाउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), ज़ैक लायन-काचैट, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रुलॉफ़ वैन डर मर्व, काइल क्लाइन, नोआ क्रॉस।