हरियाणा में चुनावी रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल, “सीएम अरविंद केजरीवाल ने वो काम कर दिखाए जो बड़े-बड़े नेता नहीं कर सके”

KNEWS DESK – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को हरियाणा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि केजरीवाल ने ऐसे महान काम किए हैं जो अन्य नेताओं और बड़ी पार्टियों ने नहीं किए।

अरविंद केजरीवाल ने शून्य से शुरुआत की

बता दें कि हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सोहना में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली में बोलते हुए कहा कि अरविंद का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, आश्चर्यजनक रूप से उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी अब, यह केवल संयोग नहीं हो सकता है मुझे लगता है, भगवान चाहते हैं कि अरविंद कुछ बड़ा करें अन्यथा हरियाणा में पैदा हुआ एक लड़का, जो यहीं पला-बढ़ा और बाद में दिल्ली का सीएम बना। अरविंद केजरीवाल ने शून्य से शुरुआत की। पहले उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और फिर पहले चुनाव में ही वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए, जिससे पूरे देश की राजनीति हिल गई। उन्होंने वह काम शुरू किया जो बड़ी पार्टियां और नेता नहीं कर पाए।”

सुनीता केजरीवाल ने संभाल ली है AAP की कमान? क्यों दिल्ली की सड़कों पर  उतरीं? पति के लिए हमदर्दी बटोरने की कवायद तो नहीं - News18 हिंदी

हरियाणा में वर्तमान में भाजपा की सरकार

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल वर्तमान में आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी अनुपस्थिति में, सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में AAP उम्मीदवारों के लिए सक्रिय प्रचारक रही हैं। हरियाणा में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक सदन में अपना खाता नहीं खोला है। जुलाई की शुरुआत में, AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

About Post Author