सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में भाजपा पर साधा निशाना, “मोदी सरकार को कहा अहंकारी”

KNEWS DESK- लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर हिंसा की बात करते हुए कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर की महिलाओं के साथ बर्बरता की पूरी दुनिया में चर्चा हुई है। दरिंदगी का 4 मई को वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश की लहर फैल गई है।

आपको बता दें कि सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। 2 समुदायों के आपसी संघर्ष की वजह से मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है। महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना की गूंज सड़क से लेकर संसद तक पहुंची है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आने के बाद PM मोदी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने घटना के 79 दिनों बाद नाराजगी जताई। लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत हुई है।

मणिपुर हिंसा पर सरकार का रवैया बहुत असंवेदनशील रहा- डिंपल यादव

जानकारी के लिए बता दें कि विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। डिंपल यादव ने  कहा कि मणिपुर जैसी वीभत्स घटना पर सरकार का रवैया बेहद असंवेदनशील रहा है। उन्होंने केंद्र की PM मोदी सरकार को अहंकारी बताया है। डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी मानवाधिकार का उल्लंघन था। हिंसा को अंजाम देने के लिए महिलाओं को ढाल बनाना लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मणिपुर की जातीय हिंसा राज्य प्रायोजित थी। मणिपुर हिंसा मामले की जांच के लिए SC ने एक कमेटी का गठन किया है।

About Post Author