सपा विधायक पिंकी यादव ने सरकार पर कसा तंज,कहा- आप बदलते रहिए नाम 2024 में जनता बदल देगी आपको

संभल। देश का नाम बदलने की सरकार की कवायद के बीच सपा विधायक ने सरकार पर तंज कसा है। सपा विधायक पिंकी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि आप (बीजेपी) नाम बदलते रहिए 2024 में जनता आपको बदल देगी। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली के बाद सपा विधायक पिंकी यादव ने नाम बदलने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल आपको बता दें कि G-20 के मेहमानों को प्रेसिडेंट ऑफ़ ‘इंडिया’ की जगह प्रेसिडेंट ऑफ ‘भारत’ के नाम से निमंत्रण पत्र भेजे जाने के बाद से देश भर में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। तमाम दलों ने सरकार की इस कवायद को लेकर सवाल उठाए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर विपक्षी दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस, सपा, एआईएमआईएम सहित तमाम राजनीतिक दलों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संभल के सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क, समाजवादी पार्टी के ही राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बाद अब संभल जिले की असमोली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भी देश का नाम बदलने की बात पर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है बीते 6 सितंबर को सपा विधायक पिंकी यादव ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि आप नाम बदलते रहिए 2024 में जनता आपकी सरकार बदलने वाली है। साथ ही लिखा कि जीतेगा इंडिया. गौरतलब हो कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया एयरलाइंस है। जिसके बाद देश का नाम इंडिया से हटाकर भारत किए जाने की कवायद की जाने लगी है। यही वजह है कि G-20 के मेहमानों को जो भी निमंत्रण दिए गए हैं उसमें भारत का जिक्र किया गया है और ऐसे में विपक्षी पार्टियां सरकार के विरोध में आ गई हैं हालांकि सोशल मीडिया पर भी इंडिया बनाम भारत को लेकर भी घमासान मचा हुआ है बाहर हाल सपा विधायक पिंकी यादव ने ट्वीट के जरिए सरकार पर एक तीर से दो निशान साधे हैं एक तो उन्होंने इंडिया शब्द का समर्थन किया है तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीधे तौर पर कह दिया कि 2024 में जनता सरकार को बदलने वाली है।

About Post Author