सपा ने रामभक्तों पर चलाई थीं गोलियां, इंडी गठबंधन के दिल में आतंकवादियों के लिए नमी, कानपुर में बोले सीएम योगी

KNEWS DESK- चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी आज यूपी के कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेंट्रल पार्क बाबूपुरवा में किदवई नगर से लोकसभा उम्मीदवार रमेश अवस्थी और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी देवेन्द्र भोले के लिए जनता से वोटों की अपील की| इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा आएगी तो संविधान बदलेगी|

सीएम योगी ने कहा- उनसे पूछिए कि संविधान के निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान किसने किया| रंगनाथ और सच्चर कमेटी इसका उदाहरण है| कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का कोई हक नहीं है| ये सत्ता में आएंगे, तो देश का अहित करेंगे| लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कानपुर और कानपुर देहात की जनता को फैसला लेना है| जनता जनार्दन को राष्ट्र के विकास में मोदी जी के सपोर्ट में खड़ा होना है| मोदी जी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है| कांग्रेस ने हमेशा अपना विकास किया है| इनको पाकिस्तान की चिंता होती है| इनकी चिंता भारत की आस्था और संस्कृति की नहीं है| 2014 से पहले देश में विस्फोट होते थे|

UP Court hails CM Yogi Adityanath; says communal riots due to appeasement of one community

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद पर मोदी सरकार ने हमला किया है| अब पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है| भारत छेड़ता नहीं है, अगर छेड़ा तो छोड़ता नहीं है| नमामि गंगे के क्षेत्र में जो काम किया है, उसमें बीजेपी ने सफलता हासिल की है| गंगा में गिरता सिसमऊ नाला बंद कर दिया है| हर गरीब के घर में शौचालय बना है| कई योजनाएं मिल रही हैं| आपकी आस्था का सम्मान मिल रहा है| कांग्रेस के एक बुद्धिमान कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं होना चाहिए| सपा की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं| ये सत्ता में आए तो क्या करेंगे| मोदी जी के नेतृत्व में बदलाव हुआ और इसका श्रेय आपको जाता है|
यूपी सीएम ने कहा- आपने उन्हें बार- बार चुना है| हम देश की जनता के साथ हैं| इंडी गठबंधन आतंकवादियों के लिए दिलों में नमी रखते हैं| आप लोग समझिये ऐसी सरकार आएगी तो क्या होगा| आप बीजेपी के उम्मीदवार का सपोर्ट करें|

About Post Author