उत्तर प्रदेश में देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।

मथुरा में नगर मजिस्ट्रेट एवं मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट रहे राकेश कुमार को अब अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर तैनात अनूप कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर बनाया गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार, जो अब तक एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर के पद पर थे, उन्हें एडीएम नागरिक आपूर्ति, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), गोंडा नियुक्त किया गया है। वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण में एसडीएम के रूप में कार्यरत अजय कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद बनाया गया है। शासन का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *