SIR विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खुद अदालत में दलील पेश कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी तथा चुनाव आयोग के बीच चल रहा टकराव अब न्यायिक मोर्चे पर और तेज होता नजर आ रहा है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होने वाली है।

इस मामले से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर भी सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं कोर्ट में मौजूद रह सकती हैं। चूंकि यह रिट याचिका है, इसलिए याचिकाकर्ता को निजी तौर पर कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखने का अधिकार होता है। हालांकि, वह वकील के रूप में नहीं बल्कि ‘पार्टी इन पर्सन’ के तौर पर अपनी दलीलें रख सकती हैं।

इस पूरे मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ करेगी। यह पीठ मोस्तरी बानू, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन द्वारा दायर तीन अलग-अलग याचिकाओं पर भी विचार करेगी।

सूत्रों का कहना है कि एलएलबी की डिग्री धारक ममता बनर्जी सुनवाई के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर अपनी कानूनी दलीलें पेश कर सकती हैं। ऐसे में यह मामला न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि संवैधानिक और कानूनी दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *