महाराष्ट्र में एक बार फिर से राजनीति में उलटफेर के संकेत, उद्धव ठाकर के सम्पर्क में शिंदे गुट के कई विधायक

KNEWS DESK… महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद अब प्रदेश में मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इस महीने के शुरूआत में ही NCP  का एक हिस्सा शिंदे-फडणवीस गुट में शामिल हुआ है।  तो वहीं पर अब जानकारी मिल रही है कि शिंदे गुट के कई विधायक उद्धव ठाकरे के गुट के सम्पर्क में बना हुआ है।

दरअसल आपको बता दें कि NCP गुट के अजित पवार  ने डिप्टी सीएम और उनके 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद अब शिंदे गुट और भाजपा के पाले वाले विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी, शिंदे गुट इस बात से परेशान दिख रहा है कि कैबिनेट विस्तार में उनका नाम शामिल होगा कि नहीं! जिसके चलते शिंदे गुट के कुछ विधायक पाला बदलने के फिराक में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि शिंदे गुट के कुछ विधायक उद्धव गुट के सम्पर्क में बने हुए हैं। जिसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट के कुछ विधायक उद्धव ठाकरे के गुट से इस वजह से सम्पर्क में बने हुए हैं कि अगर उनको मंत्री नहीं बनाया जाता है तो वो सभी विधायक शिंदे गुट छोड़कर उद्धव को गुट में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की सियासत को लेकर कसा तंज

14 अन्य मंत्रियों को किया जा सकता है कैबिनेट में शामिल 

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में 14 अन्य मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र में तीन पार्टी मिलकर सरकार चला रही है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा हाईकमान अपने ही कुछ मंत्रियों और शिंदे गुट के कई मंत्रियों के कामकाज से नाराज है। ऐसे में इन नेताओं की जल्द ही छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह पर नए विधायकों को मौका देने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट के साथ आए 40 विधायकों में से ज्यादातर विधायक मंत्री बनने के इंतजार में है। इनमें से कई ऐसे नेता हैं, जो उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान मंत्री थे। जिसे ये नेता अपना हक मानकर मंत्री पद पर बैठे रहने की वकालत कर रहे हैं। ऐसे में यदि इन नेताओं को भाव नहीं मिलता है, तो वह जल्द ही सरकार से बगावत कर सकते हैं। इनमें कई नेता उद्धव ठाकरे के संपर्क में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र: NCP में बगावत से विपक्ष को लगा झटका, राहुल, नीतिश,ममता समेत कई नेताओं ने शरद से फोन पर की बात

About Post Author